Ravi Tiwari, BJP Delhi – Ayodhya Ram Mandir बनेगी देश एवं दुनिया का आकर्षण केंद्र

अयोध्या में कितनी विकास परियोजनाएँ चल रही हैं-

आइये इस लेख के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के पश्चात् कौन-कौन सी विकास परियाजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है व् अभी तक कौन सी परियाजनाएं पूर्ण हुई हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की बाढ़ सी आ गयी है। अब यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जायेगा। श्रद्धालुओं को एक बेहतर एवं सुचारु व्यवस्था का लाभ प्रदान करना इस समय बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए परम आवश्यक है कि अयोध्या नगरी का सर्वांगीण विकास किया जाये। लेखक के बारे में… 

अयोध्या नगरी में लागू विकास परियोजनाएँ

इन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करके अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाना चाहते है उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ। अधिकतर परियोजनाएं 2024 के अंत तक ही पूर्ण हो जाएँगी। अयोध्या नगरी वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनकर उभरेगी। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के अथक प्रयासों के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में अयोध्या नगरी को ६००० करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ। इस निवेश के माध्यम से अयोध्या नगरी का विकास धरातल पर देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने २०१७ विधानसभा चुनाव जीतकर जैसे ही मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं देनी शुरू की थी वैसे ही उन्होंने अयोध्या नगरी को विश्व पटल पर उभारने का खाका खींच किया था और इस दिशा में कार्य करने की योजना बनाने को अपनी पहली प्राथमिकता के तौर पर रखा।

CM की अयोध्या धाम को विकसित करने की परिकल्पनाएँ

अयोध्या नगरी को CM योगी आदित्यनाथ ने विकसित नगर बनाने का एक अलग ही खाका खींचा है। एक आठ सूत्रीय परिकल्पना के माध्यम से अयोध्या नगरी का विकास होगा। जिससे न सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य में भी अयोध्या नगरी में किसी तरह की कोई समस्या न आये और यह नगर सदियों तक ऐसे लोगो के अंदर उत्साह का संचार करता रहे। वे आठ सूत्र:

1. सक्षम: अयोध्या नगरी को हर तरह से सक्षम बनाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।

2. आधुनिक: अयोध्या को अत्याधुनिक नगर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

3. सुगम्य: अयोध्या को इस तरह से विकसित किया जायेगा कि विश्व एवं देश के किसी भी कोने से पहुंचने में आसानी हो। इसके लिए विश्व स्तरीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, वाटर मेट्रो आदि का सञ्चालन करके अयोध्या नगरी को पूरे देश एवं दुनिया से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

4. सुरम्य: अयोध्या नगरी को सुरम्य बनाने का भी CM योगी ने संकल्प लिया है। सम्पूर्ण अयोध्या नगरी को नागर शैली में विकसित किया जायेगा। इसमें आधुनिकता और प्राचीन दिव्यता को समाहित करके एक अलौकिक एवं सुन्दर दृश्य दिया जायेगा।

5. भावनात्मक: अयोध्या को धार्मिक मूल्यों से भरी हुई नगरी के रूप में विकसित किया जायेगा। धार्मिक प्रतीकों का उपयोग कर लोगो को भावनात्मक रूप से राम से जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा। इसके लिए रामायण काल के धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जायेगा।

6. स्वच्छ: स्वच्छता के पैमाने पर अयोध्या को अग्रणी रखने के लिए विकास परियोजनाओं को लागू किया जायेगा।

7. आयुष्मान: अयोध्या नगरी को एक लम्बे काल के लिए टिकाऊ बनाया जायेगा। जैसे राम मंदिर का निर्माण इस तरह से किया गया है कि अगले 1000 वर्षो तक इसे किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होगी। ठीक राम मंदिर की तर्ज पर सम्पूर्ण अयोध्या को विकसित किया जायेगा।

उपरोक्त परिकल्पनाओं के माध्यम से अयोध्या नगरी का विकास करने की योजना CM योगी आदित्यनाथ की है।

सौर ऊर्जा से जगमगाएगी सूर्यवंशी राजा राम की नगरी

1400 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण संपन्न हुआ। अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा हुआ। इस स्टशनों को चलाने के लिए अधितकर सोलर एनर्जी यानि सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जायेगा। आने वाले समय में अयोध्या की ज्यादातर गतिविधियाँ सोलर एनर्जी पर ही निर्भर करेगी।

इस वर्ष कौन-कौन सी परियोजनाएँ होंगी पूरी

CM योगी समय से आगे और दूरदृष्टि रखकर काम करने में विश्वास रखते हैं। इसीलिए उन्होंने परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए एक तय समय रखा है। ताकि किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके। राम मंदिर उद्घाटन के पश्चात् से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी है। इन विकास परियोजनाओं में देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

1. NH-27 से रामपथ तक रेलवे स्टेशन

2. पंचकोशी परिक्रमा पर बड़ी बुआ रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज

3. दर्शन नगर के पास रेलवे ओवर ब्रिज

4. अमानीगंज में मल्टी-लेवल-पार्किंग

5. स्मार्ट वाहन पार्किंग सुविधा

6. पंचकोशी और चौदहकोषी मार्ग पर इंटरप्रिटेशन वॉल

7. परिक्रमा मार्ग पर २५ से अधिक कुंड और पर्यटन स्थल

8. डेकोरेटिव पोल्स और हेरिटेज लाइट्स को लगाना

9. कौशल्या सदन का निर्माण

10. मुक्ति बैकुंठ धाम का विकास

11. अयोध्या के अंदर 24 घंटे जलापूर्ति

12. सूर्यकुण्ड के पास रेलवे ओवर ब्रिज

13. गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण

14. नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटक सुविधाओं का विकास

15. अयोध्या सोलर सिटी का कार्य होगा पूरा

16. अवध बस स्टैंड के पास आश्रम गृह का निर्माण

17. 4 ऐतिहासिक अयोध्या नगरी प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य

18. 473 करोड़ से पंचकोशी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण कार्य संपन्न

19. डॉ भीमराव अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर होगा तैयार

20. 1140 करोड़ से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण

21. अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशाल भवनों का निर्माण

22. ग्रीन फील्ड टाउनशिप परियोजना

23. वशिष्ठ कुंज आवासीय परियोजना

24. सीपेंद्र केंद्र, गुप्तार घाट और राजघाट के बीच नए पक्के घाटों का निर्माण

25. पुराने घाटों का जीर्णोद्धार

26. राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा

27. राम की पैड़ी से राजघाट तक श्रद्धालु भ्रमण पथ का सौंदर्यीकरण कार्य

28. राजघाट से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालु भ्रमण पथ का सौंदर्यीकरण कार्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *