दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बनेगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार – रवि तिवारी

(BJP) Will Form The Government In The Delhi 2025 Assembly Elections

दिल्ली के अंदर विकास का वनवास समाप्त होने वाला है, जनता ने अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लाने का फैसला कर लिया है। रवि तिवारी ने जनता से संवाद स्थापित कर लोगों के दिलों को टटोलने का प्रयास किया। रवि तिवारी जी बीजेपी दिल्ली के उभरते हुए युवा नेता और राजनीतिक विश्लेषक भी हैं। युवाओं के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है। निरंतर जनता से जुड़कर उनके जमीनी मुद्दों को समझना और समस्याओ का समाधान करना बखूबी जानते हैं। इस बीच उन्होंने पाया कि दिल्ली के अंदर लोगों को काफी परेशानी और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसका निवारण वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नहीं कर रहे हैं। घूमने-फिरने और चुनाव प्रचार से ही उन्हें फुर्सत नहीं मिलती है।

अरविन्द केजरीवाल को चुनकर जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ही दिल्ली के अंदर एकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है। विकास की जो भी परियोजनाएँ केंद्र सरकार आम जनता के लिए चला रही है वह जनता तक पहुँच ही नहीं पाती है। क्योंकि दिल्ली के अंदर एक विकास विरोधी आम आदमी पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी जी से घृणा के चलते केजरीवाल केंद्र की किसी भी लाभप्रद योजना को दिल्ली के अंदर लागू ही नहीं करते हैं। जिससे दिल्ली की वंचित आबादी को उस योजना का लाभ ही नहीं मिल पाता है। लेकिन अब जनता केजरीवाल के इन दांव-पेंच को काफी अच्छी तरह से समझ गयी है। चतुर्मुखी एवं समावेशी विकास के लिए दिल्ली की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ही सत्ता भी चाबी सौंपेगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली के युवा नेता रवि तिवारी लगातार कार्यकर्ताओ और जनता से संवाद स्थापित करके जमीनी वास्तविकता से परिचित रहते हैं। अपने स्तर पर जनता की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करते रहते हैं। बातचीत में लगातार रवि तिवारी ने यह पाया कि कि जनता महसूस करती है कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थान पर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को चुनकर गलत निर्णय लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अपनी गलती को सुधारकर बीजेपी को सत्ता में लाएगी। ताकि विकास की धारा जो केंद्र सरकार से निकलती है वह जनता तक बिना किसी रोक-टोक के पहुँच सके।

रवि तिवारी को बातचीत में पता चला कि दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री केजरीवाल के विपश्यना यात्रा से भी दुखी है। जहाँ एक ओर जनता जानलेवा प्रदूषण की वजह से जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। तब अपनी जनता को वह मरता हुआ छोड़कर भव्य यात्रा पर निकल गए थे। उनकी इस यात्रा से जनता को क्या लाभ हुआ? इसका अभी तक कोई भी हिसाब नहीं दिया गया है।

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार की सूची काफी लम्बी है, शराब नीति के तहत मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार ED (प्रवर्तन निदेशालय) उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। लेकिन वह ED के समक्ष पेश ही नहीं हो रहे हैं। कल भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन वह पूछताछ के लिए ED के कार्यालय गए ही नहीं। उन्हें यह डर सता रहा है कि कही उन्हें गिरफ्तार न कर लिया जाये। इसके अतिरिक्त दवा घोटाला करके दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बीजेपी दिल्ली के नेता रवि तिवारी जी को जनता से संवाद में पता चला कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) का लुटिया डूबना तय है। जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विकास कार्य करने के लिए सत्ता की चाबी सौंपेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *