Ravi Tiwari, Youth Leader Of The BJP Delhi Discussed The Achievements Of the Modi Government

BJP Delhi के नेता Ravi Tiwari ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए Modi Government के दूसरे कार्यकाल की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ गिनवाईं, जो कि इस प्रकार हैं-

1. चन्द्रमा पर चंद्रयान उतारकर दिखाया

कभी भारत की गिनती विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक अविकसित और पिछड़े हुए देशों में की जाती थी। तो फिर पिछले कुछ वर्षों में ऐसा क्या हुआ कि भारत, Narendra Modi के सत्ता संभालने के पश्चात् लगभग हर क्षेत्र में पूरे विश्व को चुनौती दे रहा है और नए अविष्कारों में भी भारत ने अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व को शुरुआत कर दी है। BJP Delhi के नेता Ravi Tiwari ने बताया कि भारत में कभी भी योग्य और कुशल लोगों की कमी नहीं थी, सिर्फ राजनैतिक इच्छाशक्ति न होने के कारण ही भारत स्वतंत्रता प्राप्ति के कई वर्षों के पश्चात् भी अपने आप को पीछे की सूची में पाता रहा है।

आज भारत के चंद्रयान की सफलता उसी मजबूत नेतृत्व और इच्छाशक्ति का परिचायक है जिसकी कमी संभवतः देश में हमेशा से थी। हमारा चंद्रयान जिस जगह पर उतरा उस स्थान का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा गया है, और हम सिर्फ चंद्रयान पर ही नहीं रुकेंगे अपितु भारत विज्ञान क्षेत्र में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में सफलता की नयी बुलंदियों को छुएगा और एक नए भारत का सपना अवश्य ही पूरा होगा।

2. मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक जी-20 का आयोजन

BJP Delhi के नेता Ravi Tiwari ने बताया कि अभी पिछले दिनों में हमने देखा की भारत ने कितने शानदार और भव्य तरीके से जी-20 का आयोजन किया। इस आयोजन की चर्चा और प्रशंसा पूरी दुनिया में की गई, जिससे भारत के सम्मान और रुतबे में शानदार बढ़ोतरी हुई। यह मोदी जी के मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम था कि विश्व की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं के अध्यक्ष भारत की भूमि पर एकत्रित हुए और वे सभी भारत की अनेकता में एकता और महान संस्कृति को देखकर अभिभूत दिखे।

भारत के वैश्विक स्तर पर बढ़ते रुतबे और दबदबे का का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि जी-20 में एक अन्य सदस्य के रूप में अफ्रीकन यूनियन को भी प्रवेश मिला है, जो अफ्रीका के सभी देशों को मिलाकर एक संघ का निर्माण करता है। मोदी जी के एक आह्वान पर ही अफ्रीकन यूनियन को यह स्थान मिला गौरतलब है कि भारत की कई बड़ी और छोटी कम्पनियाँ विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर अफ्रीका में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और इन कम्पनियों का वहाँ पर बड़ी मात्रा में निवेश भी है।

3. एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक

BJP Delhi के नेता Ravi Tiwari ने बताया कि अभी हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार अपने पदकों की संख्या को 100 के पार पहुँचाया। भारत ने अपने अभियान को कुल 107 मेडल  जीतकर चौथे स्थान समाप्त किया। आपको बताते चलें कि पहले स्थान निस्संदेह रूप से चीन 383 पदकों के साथ विराजमान था, दूसरे स्थान पर जापान 188 कुल पदकों के साथ, तीसरे स्थान पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया 190 पदकों के साथ विराजमान था। जापान के स्वर्ण पदकों की संख्या कोरिया से अधिक होने के कारण उसे दूसरा स्थान मिला था। परन्तु प्रथम बार भारत ने अपनी योग्यता और क्षमता के साथ न्याय करते हुए चौथे स्थान पर रहने का गौरव प्राप्त किया जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत एवं 41 कांस्य पदक थे।

भारत में कभी भी खेलों को इतनी गंभीरता से नहीं लिया गया जितना की आज के वर्त्तमान भारत में लिया जाता है, कम से कम राजनीति के शीर्ष नेतृत्व के सन्दर्भ में तो हम ऐसा कह ही सकते हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के अंदर खेल को लेकर एक अलग तरह का ही रुझान देश के युवाओं के अंदर भरा जिसका परिणाम हमें एशियाई खेलों के अंदर 100 के ऊपर पदको को संख्या के रूप में दिखता है। भविष्य में भारत मोदी जी के नेतृत्व में अग्रिम ओलिंपिक और अन्य वैश्विक आयोजन में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा, यही हमारी उम्मीद और विश्वास है।

4. भारत ने अपने दम पर 5जी लॉन्च किया

BJP Delhi के नेता Ravi Tiwari ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Modi Ji के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भर बनने के अभियान की शुरुआत 2014 में ही हो चुकी थी और आज समस्त देशवासियों के सामने उस अभियान के सफल और सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। आज देश का युवा नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मक सोच के साथ देश की उन्नति में भागीदार बनने को उत्सुक है। भारत ने तकनीक के क्षेत्र में भी विभिन्न देशों पर निर्भरता को लगभग समाप्त कर दिया है।

और 5जी तकनीक को अपने देश में लॉन्च करके सूचना तकनीक के क्षेत्र में भी एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है और यह तकनीक देश के दूर-दराज इलाको में भी बड़ी सुगमता के साथ पहुँच चुकी है। जिससे भारत का युवा आज इंटरनेट का सकारात्मक इस्तेमाल करके ऑनलाइन व्यापार कर सकता है और ऑनलाइन रचनात्मकता दिखाकर किसी भी दिशा में अपने सफल जीवन की नींव रख सकता है। आज यह सब मोदी जी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि उभरते भारत में यह सब संभव हो सका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *